भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार सुबह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और उसके दोस्त को गोली मार दी। दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने इस दौरान 10 राउंड फायरिंग की है। इंजीनियर की कमर में गोली लगी है। गंभीर हालत में सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। 10 राउंड फायरिंग हुई है। मृतक की पहचान पवना पवार गांव निवासी अवधेश कुमार के बेटे धर्मेंद्र कुमार (32) के तौर पर हुई है। घायल युवक का नाम राज कुमार (32) है। मुंबई के प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पास की है। गोलीबारी के बाद लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। बाइक सवार 3 अपराधियों ने की फायरिंग घायल राज कुमार ने बताया, ‘हमारा पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। दोस्त धर्मेंद्र कुमार की बाइक से आरा स्टेशन जा रहा था। मेरा बेटा ऋषभ (7) भी साथ में था। मेरे साथ मुंबई जा रहा था। बेलाउर बंगला के पास अचानक एक बाइक से 3 अपराधी पहुंचे। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड फायरिंग की। ‘धर्मेंद्र को 5 गोली लगी है। गोलाबारी के बीच मैं अपने बेटे को लेकर भागने लगा। इस बीच मुझे भी गोली मार दी। किसी तरह से वहां से भागकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।’ जमीन विवाद में हत्या वहीं, पुलिस अधीक्षक राज ने बताया, ‘पूर्व के जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। कुछ अपराधियों की पहचान हुई है। जांच के लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।’ —————————— ये खबर भी पढ़ें… गोपालगंज में सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे, दरवाजे पर फायरिंग कर भागे बदमाश गोपालगंज में अपराधियों ने सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक स्थित ब्रह्म स्थान के पास की थी। मृतक की पहचान सरेया वार्ड नंबर एक निवासी नित्यानंद दुबे के बेटे प्रखर दुबे(27) के रूप में की गई। पूरी खबर पढ़ें…