हरियाणा के हिसार में गारमेंट्स व्यापारी प्रदीप नेहरा की मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। मगर, डॉक्टरों की ओर से किए पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से खुलासा किया है कि प्रदीप की मौत की वजह इंजेक्शन ही ही है। हालांकि अभी पुलिस को अभी हिस्टोपैथोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे आखिरी निष्कर्ष निकेलगा। मगर, पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से ये तो यह हो गया है कि प्रदीप की जान इंजेक्शन लगने से गई। मगर, सवाल बाकी है कि उसे कौन सा इंजेक्शन दिया गया? इसके लिए प्रदीप के शरीर के लगभग हर पार्ट्स से डॉक्टरों ने सैंपल लिए हैं। इसमें ब्लड, हर्ट, बिसरा लेकर हर ऑर्गन से सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा कि प्रदीप को कौन सा इंजेक्शन कितनी मात्रा में दिया गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सारी कड़ियां मिलाई जाएंगी। बता दें कि हिसार के अग्रोहा के गांव कालीरावण के रहने वाले गारमेंट्स व्यापारी प्रदीप नेहरा शव बस स्टैंड के पास रिलेक्स होटल के कमरे में मिला था। उन्होंने दुकान के पास ही में अस्पताल में काम कर चुकी गर्लफ्रेंड प्रतिभा के साथ यहां कमरा बुक कराया था। मगर, डेढ़ घंटे बाद ही प्रतिभा वहां से चली गई थी। जब होटल कर्मी कमरे में गए तो वहां प्रदीप बेड पर मृत पड़ा मिला था। प्रदीप की गर्लफ्रेंड का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
वहीं प्रदीप की मौत के मामले में पुलिस अब तक गर्लफ्रेंड का पता नहीं लगा पाई है। वो प्रदीप की मौत के बाद से ही गायब है। ऐसे में उस पर पुलिस का शक बना हुआ है। उसके अब तक सामने नहीं आने पर वह इस केस में सस्पेक्ट बनी हुई है। पुलिस की 3 टीमें लगातार उसे खोज रही है। साइबर एक्सपर्ट टीम की इसमें मदद ली जा रही है। पुलिस ने गर्लफ्रेंड प्रतिभा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 123 के तहत हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। जानिए वह कौन सी दो रिपोर्ट, जिससे राज खुलेंगे… पुलिस ने तीन दिन में इस केस में क्या किया, 3 पॉइंट्स… 1. होटल रिलैक्स का बारीकी से निरीक्षण किया: पुलिस ने वारदात वाली जगह (होटल रिलेक्स) का बारिकी से निरीक्षण किया। एक-एक सबूत को घटनास्थल से एकत्रित कर ई साक्ष्य एप पर अपलोड किया। डेड बॉडी को सिविल अस्पताल पहुंचाया और होटल से तमाम सीसीटीवी के रिकॉर्ड कब्जे में लिए। 2. एसपी के समझाने पर परिवार ने ली थी डेडबॉडी: दूसरे दिन प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने शव को लेकर हंगामा करते हुए दाह संस्कार से मना कर दिया। इसके बाद डीएसपी श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की थी। बाद में एसपी से आश्वासन पर मामला शांत हुआ और परिजनों ने प्रदीप का अंतिम संस्कार किया। 3. पुलिस को किसी तीसरे की भूमिका होने का भी शक: पुलिस ने होटल में जाकर दोबारा जांच की और सीसीटीवी वगैर तमाम चीजों की जांच की और पता लगाया कि होटल में प्रदीप और उसकी गर्लफ्रेंड के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति तो कमरे में नहीं आया। पुलिस ने होटल के आसपास भी पूछताछ की है। हिसार के होटल में हुई थी प्रदीप की मौत
एफआईआर के मुताबिक, 32 वर्षीय प्रदीप अग्रोहा मार्केट में ताज किड्स वियर नाम से गारमेंट्स शॉप चलाता था। 11 फरवरी यानी बुधवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप अपनी गर्लफ्रेंड प्रतिभा के साथ हिसार के ऋषि नगर की गली नंबर-1 स्थित रिलैक्स होटल में पहुंचा था। दोनों ने काउंटर पर अपनी आईडी जमा कराई, जिसके बाद उन्हें कमरा नंबर 203 दे दिया गया। इसके बाद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर गर्लफ्रेंड होटल से बाहर चली गई। प्रदीप का मोबाइल काउंटर पर ही चार्जिंग पर लगा हुआ था। होटल कर्मचारी जब मोबाइल देने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि प्रदीप बेड पर संदिग्ध हालत में पड़ा है। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं, लेकिन युवती जा चुकी थी, जिससे उस पर संदेह गहरा गया था। ————————————- ये खबर भी पढ़ें :- मौत से पहले व्यापारी ने 2 बार संबंध बनाए:हाथ पर इंजेक्शन के निशान, स्टेमिना या जहर, गर्लफ्रेंड बताएगी; हिसार के हॉस्पिटल में काम कर चुकी हरियाणा के हिसार में होटल रिलैक्स में गारमेंट व्यापारी प्रदीप की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के दौरान व्यापारी ने इंजेक्शन लिया था। यह संभवत स्टेमिना बढ़ाने की नीयत से इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। पढ़ें पूरी खबर… व्यापारी की गर्लफ्रेंड कई लोगों के टच में थी:हिसार पुलिस को पूरा शक; होटल संग आई, 2 बार रिलेशन बनाए, बेड पर मरा छोड़कर भागी थी
हिसार पुलिस होटल रिलैक्स में गारमेंट व्यापारी प्रदीप नेहरा की डेथ मिस्ट्री सुलझाने में जुटी है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी तीसरे व्यक्ति की तो कोई भूमिका नहीं। (पूरी खबर पढें)