इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मां ने रोते हुए वीडियो डाला:बोलीं बेटी की मौत से पागल हो रही हूं, होश में नहीं थी कि किसका नाम ले लिया

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अब नैंसी की मां ने खुद अपनी बेटी की आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने पूरे मामले में यू-टर्न ला दिया है क्योंकि इसमें उन्होंने उन लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है जिन पर उन्होंने पहले गंभीर आरोप लगाए थे। दिमागी हालत ठीक नहीं लोगों के कहने पर लेती गई नाम वीडियो में नैंसी की मां की हालत बेहद गंभीर और टूटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी बेटी को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और उनकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। मां ने 55 सेकेंड की वीडियो मैं कहा इस समय गहरे सदमे में हूं मेरी बेटी चली गई। उसका गम मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा मैं पागल हो रही हूं। मुझे नहीं पता मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। फोन पर लोग बताते रहे और मैं नाम लेती गई सोशल मीडिया और फोन पर लोग उन्हें भड़का रहे थे और नाम सुझा रहे थे। मां ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिना सोचे-समझे कई लोगों के नाम लिए। उन्होंने कहा जैसे-जैसे फोन पर लोग कहते गए—इसका नाम ले दे, उसका नाम ले दे—मैंने नाम ले लिए। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोल रही हूं। नैंसी की मां ने अब अपनी पुरानी बयानबाजी से पीछे हटते हुए कहा है कि वे किसी निर्दोष को इस मामले में नहीं घसीटना चाहतीं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा मैं बिना मतलब किसी का नाम लेकर अपने सिर पाप नहीं लेना चाहती। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जो कुछ भी होगा पुलिस की जांच में सामने आएगा। हमारी बच्ची चली गई हम तो वैसे ही उजड़ गए हैं। क्यों चर्चा में है यह मामला? नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और परिवार के बीच काफी विवाद चल रहा था। कई प्रभावशाली लोगों के नाम इस मामले से जोड़े जा रहे थे। अब मां के इस माफीनामे के बाद उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनका नाम पहले विवादों में घसीटा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *