इंस्टा पर लव, शादी के लिए बुलाकर मुकरी लड़की:बॉयफ्रेंड ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी, शेरवानी में उठा ले गई पुलिस

कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अजीबोगरीब अंत हुआ है। शादी के मंडप में जाने की बजाय दूल्हा शेरवानी पहने सीधे थाने पहुंच गया। लड़की ने लड़के पर शादी से इनकार करने पर उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया। लड़के की पहचान निकेश कुमार झा के रूप में हुई है। वो समस्तीपुर का रहने वाला है। वो बारात लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने कटिहार आया था। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए इंस्टा पर इश्क और शेरवानी पहने जेल जाने की पूरी कहानी निकेश समस्तीपुर का रहने वाला है। 1 साल 2025 के मार्च में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कटिहार के रहने वाले एक लड़की से हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा। फिर दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया। दोनों के बीच अब घंटों-घंटों बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फोन पर ही दोनों के बीच प्राइवेट तस्वीरें भी साझा की जाने लगीं। दोनों काफी करीब आ गए तो दोनों ने शादी कर साथ रहने का फैसला किया। 11 फरवरी को दोनों करने वाले थे शादी इसी बीच वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों ने तय किया कि 11 फरवरी को दोनों शादी कर लेंगे। दूल्हा निकेश कुमार बारात के साथ कटिहार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। लेकिन अचानक लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी लड़की का आरोप है कि शादी से इंकार करने के बाद निकेश गुस्से से तमतमा गया। वो धमकी देने लगा कि अगर शादी नहीं करोगी तो तुम्हारी प्राइवेट फोटो वायरल कर दूंगा। वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। इसके बाद लड़की को पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया और शेरवानी में थाने ले आई। थाने के बाहर जुटे रहे बाराती लड़की भी थाने पहुंची और उसने निकेश के खिलाफ लिखित शिकायत दी। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने निकेश को अरेस्ट कर लिया। बारात में शामिल होने आए लोग थाने परिसर में चक्कर काटते रहे। बाद में पता चला कि अब शादी नहीं हो सकती तो वो लोग वापस लौट गए। इस मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और प्यार का झांसा देकर प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में लड़के को अरेस्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *