पटना के हज भवन में मंत्री जमा खान ने इफ्तार पार्टी रखी है। इसमें मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार पहुंचे हुए हैं। इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश भी पहुंचे थे, लेकिन दो मिनट बाद ही वे निकल गए। वहीं, इफ्तार पार्टी में निशांत अपने पिता नीतीश की स्टाइल में नजर आए। निशांत को लोगों ने मुस्लिम टोपी पहनाई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ‘बिहार का CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो” के नारे लगाए। ये पहला मौका है जब किसी इफ्तार पार्टी में नीतीश और निशांत साथ दिखाई दिए हों। इफ्तार पार्टी में निशांत ने बादाम उठाई और उसे प्रणाम कर खाया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने निशांत के साथ सेल्फी ली। जमा खान के इफ्तार पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे हैं। निशांत ने बीजेपी के दोनों नेताओं से मुलाकात भी की। इफ्तार पार्टी की तस्वीरें देखिए… CM नीतीश ने नहीं पहनी टोपी इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। परंपरा के मुताबिक, इफ्तार में टोपी पहनने का चलन होता है, लेकिन नीतीश कुमार ने खुद टोपी नहीं पहनी। उन्हें दी गई टोपी उन्होंने अपने करीबी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को पहना दी। इस इशारे को राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार चिराग की इफ्तार पार्टी में CM नीतीश, सम्राट चौधरी हुए शामिल इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। सीएम नीतीश चिराग पासवान के कार्यालय इफ्तार में पहुंचे। मात्र 2 मिनट रुके, रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर चिराग पासवान से हाथ मिलाया और निकल गए। पूरी खबर पढ़ें… चिराग के इफ्तार पार्टी की दो तस्वीरें…. निशांत बोले- मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत ने कहा था, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे। निशांत के JDU जॉइन करने की तस्वीरें पशुपति कुमार पारस बोले- निशांत को बनना चाहिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर पशुपति कुमार पारस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले सभी युवाओं का स्वागत है। मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर पारस ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में तय होता है। हालांकि मेरी राय निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।