इसलामपुर में दोस्तों ने की युवक की हत्या:पत्नी ने दर्ज कराई FIR, कहा- देर शाम पति को घर से बुलाकर ले गए

इस्लामपुर के मलविगहा मुहल्ले में 26 वर्षीय मो. फैजान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनका शव रविवार सुबह एक पइन के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी मेहरु निशा ने इस मामले में एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार शाम घर से बुलाकर ले गया था दोस्त मेहरु निशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार देर शाम उनके पति को एक दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उनका कोई सुराग नहीं मिला। शव पर मिले चोट के कई निशान रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पइन के पास एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मो. फैजान के रूप में की। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए। मृतक का एक हाथ टूटा हुआ था और सीने पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फल बेचकर चलाते थे परिवार का खर्च परिजनों के अनुसार मो. फैजान फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मेहरु निशा और चार माह का एक छोटा बेटा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। एफएसएल टीम ने की जांच, आरोपी की तलाश जारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *