फतेहाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मीटिंग आज शुक्रवार दोपहर बाद लघु सचिवालय के समीप स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी इस बार भी मीटिंग में मौजूद नहीं रहेगी। उनकी जगह डीसी डॉ. विवेक भारती ही मीटिंग लेंगे। मीटिंग में डीसी के सामने कुल 14 एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें से चार पिछली मीटिंग के पेंडिंग एजेंडे हैं जबकि 10 नए एजेंडों को शामिल किया गया है। बता दें कि, जिले में ग्रीवेंस कमेटी का चेयरमैन कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को बनाया हुआ है। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2025 में फतेहाबाद में इस कमेटी की मीटिंग ली थी। 31 अक्टूबर को भी नहीं आई थी मंत्री फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग तय समय पर नहीं हो पा रही है। नियमानुसार हर महीने ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग होनी चाहिए, लेकिन यहां कभी तीन महीने तो कभी पांच महीने बाद मीटिंग हो रही है। जुलाई 2025 के बाद 31 अक्टूबर 2025 को मीटिंग रखी गई थी। उस मीटिंग में मंत्री श्रुति चौधरी को आना था, लेकिन वह नहीं आई। उस दिन भी डीसी डॉ.विवेक भारती ने ही शिकायतों को सुना था। अब दूसरी बार भी मंत्री नहीं आएगी। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के कारण मंत्री श्रुति चौधरी मीटिंग लेने नहीं आ पाएंगी। जानिए… किस विभाग से संबंधित कितनी शिकायतें
सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में एसडीएम फतेहाबाद, जिला परिषद सीईओ, डीआरओ व नायब तहसीलदार फतेहाबाद, डीएसपी व नगर परिषद टोहाना, डीडीपीओ, बीडीपीओ रतिया, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ फतेहाबाद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी फतेहाबाद, एक्सईएन काडा फतेहाबाद, नायब तहसीलदार फतेहाबाद व क्रिड, एलडीएम व डीएफएससी से संबंधित एक-एक तथा जिला शिक्षा अधिकारी से दो परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।