ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द:एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से की कैंसिल, खाड़ी देशों में जाने वाले यात्री परेशान

मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। बता दे कि ईरान पर हुए हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। वहीं सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रविवार होने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी पर वापस लौटना था। कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्री परेशान दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूँ। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन एयर इंडिया ने बताया कि उड़ान रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा कि काम पर कब लौट पाऊंगा।’ मस्कट जाने वाले एक अन्य यात्री जगदीप सिंह ने कहा, ‘मुझे अमृतसर से दिल्ली और फिर मस्कट जाना था। हवाई क्षेत्र में अस्थिरता के कारण एयरलाइंस जोखिम नहीं लेना चाहतीं 10 साल से वहां काम कर रहा हूं, लेकिन युद्ध के हालातों ने सब रोक दिया है। एयरलाइन की तरफ से अगली उड़ान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। हवाई अड्डे के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर सुरक्षा कारणों से पड़े असर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता के कारण एयरलाइंस जोखिम नहीं लेना चाहतीं। हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *