समस्तीपुर में ईरान- इजरायल के बीच जारी जंग के कारण पेट्रोल की किल्लत हो गई है। तेल नहीं आने के कारण कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। जहां पर तेल उपलब्ध है, वहां पर लंबी लाइन लगी हुई है। जिससे गाड़ी मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। लोग कभी इस पेट्रोल पंप तो कभी उस पेट्रोल पंप पर तेल के लिए दौड़ लगा रहे हैं। स्थानीय संजीद का कहना है कि मोहनपुर रोड के एक पंप पर तेल मिल रहा है। इस कारण पूरे इलाके की भीड़ यहीं जुट गई है। ये युद्ध का असर हो सकता है। एक ग्राहक ने पंप पर कहा कि सभी पंप बंद है। मैं बेगूसराय से आया हूं और यहां तेल ले रहा हूं। सरकार को इस पर ध्यान देना पड़ेगा। कल शाम से नहीं मिल रहा पेट्रोल शहर के बीचो-बीच स्थित स्टेशन रोड के पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम 5 बजे से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिस कारण शहर वासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पेट्रोल लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों ने कहा कि इस पेट्रोल पंप पर कभी ऐसी स्थिति नहीं हुई थी। कल शाम से लोग परेशान हैं। लोगों को पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल पंप के कर्मियों का कहना है कि पेट्रोल नहीं आने के कारण आपूर्ति नहीं की जा रही है। पेट्रोल पंप के मैनेजर मिथिलेश कुमार का कहना है कि कल शाम तक उनके पास पेट्रोल उपलब्ध था। उन्होंने पूरी आपूर्ति भी दी थी। लेकिन संडे रहने के कारण कल तेल नहीं आ पाया। किसी भी वक्त तेल पहुंच जाएगा । इसके बाद लोगों को पहले की तरह वितरण दिया जाएगा। उन्होंने अभी कहा कि तेल की किल्लत की अफवाह के बीच लोग तेल का स्टॉक कर रहे हैं। पहले की तुलना में अधिक तेल ले रहे हैं, जिस कारण भी परेशानी हो रही है। कई डीलर कालाबाजरी भी कर रहे हैं। शहर के मोहनपुर पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन शहर के मोहनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध है। जिस कारण सुबह से ही यहां पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों का कहना है कि शहर में कहीं भी पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। सिर्फ इसी पेट्रोल पंप पर लोगों को तेल मिल रहा है। जिस कारण पूरे इलाके की भीड़ यहां पर जुट गई है। भीड़ की वजह से पेट्रोल पंप की व्यवस्थापक को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी कर्मियों को उक्त स्थल पर लगाया गया है। पंप के कर्मी संजीव का कहना है कि पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है। लोग पैनिक नहीं हो।