ईशान किशन की धमाकेदार पारी की पाकिस्तान में भी गूंज:पाक पत्रकार और शोएब अख्तर बोले-कमाल का कमबैक, दादा बोले थे-ऐसा हराओ कि वहां अनगिनत टीवी फूटे

ईशान किशन की इस ज़ोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हुई है। पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इक़बाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दो महीने पहले तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।” भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी कहा कि, ‘ईशान किशन ने पाकिस्तान को सरप्राइज कर दिया।’ शोएब अख्तर बोले- ईशान किशन ने कमाल कर दिया एबीपी न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कहा कि ईशान किशन ने कमाल कर दिया। तमाम मुश्किलों का सामना कर ईशान एक बेहतर क्रिकेटर बने- बोरिया मजूमदार खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान किशन को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा। टिके रहने के लिए उन्हें अपनी असली पहचान तलाशनी पड़ी। अब वह एक बेहतर इंसान हैं, दुनिया का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं।” सभी खिलाड़ियों को बधाई, अच्छा परफॉर्म किया- ईशान की मां पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने कहा कि, “हमें खुशी है। हमें गर्व है कि हमारी टीम इंडिया जीती… हमें उम्मीद है कि यह परफॉर्मेंस जारी रहेगी और इंडिया जीतता रहेगा… ईशान ने इन दो सालों में बहुत मेहनत की और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेला, बैटिंग पर फोकस किया…” इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर किया। पाकिस्तान को ऐसा हराओ की वहां अनगिनत टीवी फूटे- ईशान के दादा भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी ईशान के दादा ने बताया कि, ‘दो दिन पहले ही ईशान से उनकी बात हुई थी। मैंने कहा कि पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से हराओ। ऐसा हराओ की पाकिस्तान में अनगिनत टीवी टूटे। तुम और अभिषेक शर्मा 10 ओवर में 100-150 रन बना दो।” उन्होंने हंसते हुए कहा कि, ‘जब भी ईशान मैदान में उतरता है, वह उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हैं।’ जब ईशान 50 रन बना लेता है, तब मैं चैन से मैच देखता हूं- दादा
आगे दादा ने भावुक होकर कहा कि, ‘13 तारीख को जब ईशान कोलंबो के लिए रवाना हो रहे थे, तब मैंने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को हराकर ही लौटना। मैंने मन्नत भी मांगी है कि यदि उनका पोता 50 से 100 रन के बीच पारी खेलता है तो वह गांव में उनके पिता की ओर से बनवाए गए सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसाद चढ़ाएंगे।’ उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *