जींद जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 18 फरवरी को पहली बार बांगर की धरती पर राजनीतिक सभा को संबोधित करने उचाना पहुंचे। क्षेत्र के लोग भाजपा का झंडा थामे नारे लगाते हुए आ रहे हैं। पंडाल भी भीड़ से फुल हो गया है। रैली अतिरिक्त अनाज मंडी में हो रही है। सीएम सैनी भी मंच पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और अन्य नेताओं के साथ हाथ उठा कर भीड़ का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उचाना पहुंचे हैं। यहां लोगों ने उनका फूल बरसा कर स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने 103 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उचाना रैली में मंच पर डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद हैं। उचाना विधायक अत्री ने राम दरबार भेंट कर सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। देखें रैली से जुड़ी 5 PHOTOS… तीन मंच बनाए गए सभा स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य वीवीआईपी मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहेंगे। वीआईपी अतिथियों के लिए एक अलग मंच बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए तीसरा मंच तैयार किया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्त आगंतुकों को सभा स्थल में प्रवेश के लिए विभिन्न बैरिकेड्स से गुजरना होगा। मंडी के दो मुख्य द्वारों से प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए सभा स्थल के आसपास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सम्मान और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री उचाना मंडी के गीता विद्या मंदिर स्कूल में आढ़तियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।