ऊना के अंबोटा से अवैध खैर बरामद:27 पेड़ मिले, कीमत एक लाख, वन विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी पर FIR

ऊना जिले के अंबोटा (गगरेट) में वन विभाग और पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी बलैत अली नामक व्यक्ति के रिहायशी मकान के पीछे बनी पशुशाला की गली से जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान खैर के 27 मोछे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी बलैत अली इस लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध लकड़ी को जब्त कर लिया
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। कार्यकारी वन खंड अधिकारी नरेश कुमार और वन रक्षक बलदेव चंद ने पुलिस टीम के साथ अंबोटा में दबिश दी। इस दौरान अवैध लकड़ी को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना गगरेट में आरोपी बलैत अली के खिलाफ BNS 2023 की धारा 303 (2) और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 32 और 33 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *