ऊना में अमरूद तोड़ने पर बच्ची को यातना:आरोपी पूर्व सैनिक से आज फिर पूछताछ, CWC के समक्ष पेश होगा आरोपी, पुलिस जांच जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला में एक प्रवासी बच्ची को यातना देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने रविवार को भी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोपी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष भी पेश किया जाएगा। पूर्व सैनिक पर बच्ची को बंधक बनाकर सीढ़ियों की रेलिंग से बांधकर पीटने का आरोप है। बताया गया है कि बच्ची ने पूर्व सैनिक के पेड़ से अमरूद तोड़े थे। पूर्व सैनिक ने उसे अमरूद तोड़ते हुए देख लिया और पकड़ लिया। इसके बाद उसने बच्ची के हाथ-पैर रेलिंग से बांध दिए। बच्ची लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही। बच्ची को घसीटकर मकान के ओर ले गया
यह घटना रविवार की है। बसोली निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन रोहित जसवाल चताड़ा मोड़ पर सामान लेने आए थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने एक व्यक्ति को एक छोटी बच्ची को घसीटकर अपने मकान के गेट की ओर ले जाते देखा। बच्ची के रोने और ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें सुनाई दीं
सामान लेने के बाद जब वे वापस जा रहे थे, तो उसी घर से एक बच्ची के रोने और ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें सुनाई दीं। रोहित जसवाल ने सड़क पर बने मकान का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। प्रवासी बच्ची ने उसके अमरूद तोड़े हैं
अंदर जाकर उन्होंने देखा कि वही व्यक्ति जिसने बच्ची को घसीटा था, उसने उसे सीढ़ियों की रेलिंग से बांध रखा था। जब रोहित जसवाल ने उससे पूछा कि उसने बच्ची को क्यों बांधा है, तो व्यक्ति ने जवाब दिया कि इस प्रवासी बच्ची ने उसके अमरूद तोड़े हैं, इसलिए वह उसे सजा दे रहा है। बच्ची लगातार रोकर मदद मांग रही थी
रोहित जसवाल इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे, तो आरोपी व्यक्ति उन्हें भी मारने दौड़ा। बच्ची लगातार रोकर मदद मांग रही थी। रोहित ने तुरंत बच्ची को रस्सी और चुनरी की पकड़ से छुड़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *