भास्कर न्यूज़ | लुधियाना लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सीआईए टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक किलो अफीम सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें एक किलो अफीम रखी हुई थी। इस संबंध में थाना जीआरपी लुधियाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 18/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 90 दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई है। जांच अधिकारी के मुताबिक अब सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।