हरियाणा के फरीदाबाद में एग्जाम में कम नंबर आने होने पर 11वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसियों का कहना है कि रिजल्ट आने के बाद से ही स्टूडेंट परेशान था। सोमवार रात को उसने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। जैसे ही घर पहुंचा, मां के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। मां की डांट के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… परिवार में एक बड़ा भाई भी पिता कृष्णा चौधरी का कहना है कि आयुष का एक बड़ा भाई भी है। वह भी अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बोली- कम नंबर आने पर परेशान था नवीन नगर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आयुष दिल्ली के मोड़बंद एरिया के एक स्कूल में पढ़ता था। सोमवार को उसका रिजल्ट आया था। कम नंबर आने की वजह से वह परेशान था। जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।