एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित डिग्री कॉलेज के समीप हुई थी। घायल युवक रामशंकर पुत्र दाताराम को पहले एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन रामू ने आरोप लगाया है कि रामशंकर को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों के अनुसार, दोस्तों ने हादसे की जानकारी भी उन्हें नहीं दी। मंडी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हुआ था। इलाज के दौरान आगरा में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *