“एलपीजी की किल्लत से चाय-समोसे के दाम बढ़े’

अमृतसर| श्री मारवाड़ी बड़ा हनुमान मंदिर श्री रघुनाथ जी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य विपुल नेवटिया ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते एलपीजी समेत अन्य वस्तुओं की कथित किल्लत का असर दिखने लगा है। हालात यह हैं कि चाय जैसी रोजमर्रा इस्तेमाल के आयटम का रेट 10 रुपए से बढ़कर 15 रुपए हो गए हैं। नेवटिया का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी पर चाय, पकौड़े व समोसे आदि की तमाम दुकानें किल्लत के कारण बंद हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *