शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। उम्मीद के मुताबिक, उपसचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल को गुरुद्वारा सेक्शन-85 के उपसचिव का स्वतंत्र कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह शिक्षा विभाग के उपसचिव जसविंदर सिंह जस्सी का धर्म प्रचार कमेटी में तबादला कर दिया गया है। धर्म प्रचार कमेटी के उपसचिव के तौर पर सेवाएं निभा रहे गुरदयाल सिंह को शिक्षा विभाग के साथ साथ ट्रस्ट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरिंदर सिंह मथरेवाल सचिव प्रताप सिंह का स्थान लेंगे, गुरुद्वारा सैक्शन 85 के सचिव प्रताप सिंह का भी तबादला कर दिया गया है, सचिव प्रताप सिंह से उक्त विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग एसजीपीसी के अधीन आते ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान से सीधा संबंधित है। इसके अलावा फ्लाइंग विभाग को भी सुदृढ बनाने के लिए इसका पुर्नगठन किया गया है। सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, मोहाली में हुए प्रॉपर्टी घोटाले के बाद एसजीपीसी प्रधान की ओर से गुरुद्वारों के प्रबंधकों के तबादले किए गए हैं। तबादलों से गुरुद्वारा साहिबान और दूसरे विभागों में हो रहे घोटालों पर अंकुश लगने की संभावना है। इसके साथ ही मैनेजमेंट में होने वाली गड़बड़ियों को भी जल्द दूर किया जाएगा।