एसपी श्रद्धा पांडेय ने 15 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जारी हुए आदेश

कानपुर देहात। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 15 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 19 फरवरी 2026 को जारी किए गए, जिसमें सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को थाना रसूलाबाद से भोगनीपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक शिवनारायण सिंह को थाना रनियां से रसूलाबाद, जबकि जनार्दन प्रताप सिंह को थाना गजनेर से सिवकत्रा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक शिव कुमार शर्मा को थाना रनियां से अपराध शाखा और धीरेंद्र सिंह को थाना गजनेर से रसूलाबाद में निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार को थाना शिवली से सर्विलांस सेल में स्थानांतरित किया गया है, वहीं अमरेंद्र बहादुर सिंह को थाना भोगनीपुर से शिवली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षकों में दिनेश कुमार गौतम को थाना सिवकत्रा से रनियां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को थाना देवराहट से गजनेर, और सौरभ कुमार को चौकी प्रभारी जैनपुर, थाना अकबरपुर से देवराहट का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मलक चन्द्र को थाना अमराहट से चौकी प्रभारी ककवन, अमित शुक्ला और देव नारायण द्विवेदी को थाना शिवली और रनियां से अपराध शाखा में भेजा गया है। अभिनिष कुमार को थाना रनियां से भोगनीपुर, तथा प्रशांत कुमार को चौकी प्रभारी ककवन/थाना डेरापुर से चौकी प्रभारी जैनपुर/थाना अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *