ऐशन्या बोलीं- चिदंबरम जी आपके शब्द बहुत दुख दे रहे:पहलगाम हमला मुद्दा नहीं, दर्द है; भारत-पाक मैच पर BCCI शर्म करे

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर भड़क गईं। उन्होंने कहा- मैं इन लोगों की मानसिक स्थिति को नहीं समझ पाती हूं। अपने देश में इतनी बड़ी घटना हुई। आप एक हिंदुस्तानी बनकर नहीं सोच पा रहे। आप इसको एक राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। ये कोई मुद्दा नहीं है, एक दर्द है। ये दर्द हम 26 लोगों का है, जिसे एक राष्ट्रीय दर्द होना चाहिए। जब ये घटना हुई थी, तब कई नेता हमसे मिलने आए थे। राहुल गांधी भी आए थे। वे महसूस कर रहे थे कि हम आतंकवादी हमले को झेल करके आए हैं। वे हमारे साथ खड़े थे और उन्हीं के नेता इस प्रकार की बात कर रहे हैं। पी. चिदंबरम जी आपके ये शब्द बहुत दुख दे रहे हैं। इस घटना से कितने घर रोए हैं। ऐसे स्टेटमेंट देकर आप उनके इमोशन को वैल्यूलेस कर रहे हो। सबसे पहले पी चिदंबरम का वो बयान पढ़िए, जिस पर विवाद हो रहा चिदंबरम ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘वे (NIA) यह बताने को तैयार नहीं हैं कि इन हफ्तों में उन्होंने क्या किया? क्या NIA ने आतंकवादियों की पहचान की है या ये पता लगाया है कि वे कहां से आए थे? क्या पता, वे देश के ही आतंकवादी हों। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है।’ सरकार सवालों से क्यों बच रही है। प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। आपको क्या लगता है कि लोकतंत्र के मंदिर में बहस करने में इतनी हिचकिचाहट क्यों है? क्या सरकार इस बात से असहज है कि उनसे पूछा जाएगा कि युद्धविराम कैसे हुआ। क्योंकि सच कहूं तो इसकी घोषणा भारत सरकार ने नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी। पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें… अब ऐशन्या की 2 बड़ी बातें पढ़िए- 1- पी चिदंबरम अपने बयान से आतंकियों के मंसूबे मजबूत कर रहे पहलगाम में जो घटना हुई, वह हिंदुस्तानियों के साथ हुई। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि इसे मुद्दा बनाकर क्यों लड़ना है। आपको पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है। आप ये क्यों नहीं देख पाते हैं। जिनकी जान गई है, वह हिंदुस्तानी हैं। यह उनका अपमान है। आप (पी चिदंबरम) जब ये बोलते हो कि पाकिस्तानियों ने ये नहीं किया तो आप ऐसा बोलकर उनके (आतंकवादियों) मंसूबों को स्ट्रॉन्ग कर रहे हो। आप आतंकियों को यह दिखा रहे हो ये (हमला) तुमने नहीं किया, हम देश के अंदर तुम्हारे लिए खड़े हैं। यह बहुत गलत बात है। 2- BCCI को शर्म आनी चाहिए, भारत-पाक मैच करवा रहा
ऐशन्या ने एशिया कप 2025 में भारत-पाक के मैच को लेकर भी नाराज हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- मैं पूरी तरीके से इंडिया-पाकिस्तान के इस मैच को बायकॉट करूंगी। बीसीसीआई इसको होस्ट कर रहा, यह बहुत ज्यादा शर्मनाक है। मैं शुरू से कह रही थी कि लोग सब भूल जाते हैं, लेकिन मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी देश या बीसीसीआई जल्दी भूल जाएगा। यह आप हमारे इमोशन के साथ गलत कर रहे हो। एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया जाता है तो दूसरी तरफ मैच खेला जा रहा है। हम एक भारतीय की तरह आपके लिए इंपॉर्टेंट ही नही हैं। हम एक हिंदुस्तानी हैं। हम सबसे पहले आने चाहिए। नेशन के लिए सबसे पहले एक हिंदुस्तानी, उसका खुद का बच्चा सबसे पहले होना चाहिए। यहां 26 लोग एक टेरर अटैक में मार दिए गए, आप उसी देश के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए एग्री कर रहे। बता दें कि, एशिया कप 2025 यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। भारत-पाक के बीच मुकाबला 14 या 21 सितंबर को जबकि खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। अब पढ़िए, पहलगाम में क्या हुआ था नाम पूछकर घाटी में टूरिस्ट को गोली मारी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुभम द्विवेदी की दो महीने पहले ऐशन्या से शादी हुई थी। 17 अप्रैल को ऐशन्या और परिवार के 11 सदस्यों के साथ शुभम कश्मीर घूमने गए थे। उन्हें 23 अप्रैल को घर लौटना था। ऐशन्या के मुताबिक, बायसरन घाटी के एक रेस्टोरेंट में वह शुभम के साथ बैठी थीं। दोपहर लगभग 2.15 बजे का वक्त था। आतंकवादी आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया। एक आतंकी ने शुभम से उनका नाम पूछा और सिर पर गोली मार दी। शुभम जमीन पर गिर गए और पत्नी बेहोश हो गईं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने उन्हें कश्मीर के अस्पताल में भर्ती करवाया। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। एक नेपाल का नागरिक था। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के थे। इसके बाद ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। …………………. ये खबर भी पढ़िए- ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे बैठक संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लगातार चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे बहस की शुरुआत करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल करेंगे। विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *