ऑक्सीजन सपोर्ट पर परीक्षा देने पहुंची 12वीं की छात्रा:नाक में नली लगी, व्हीलचेयर पर बैठी; चंडीगढ़ में ICU में 10 दिन बेहोश रही

चंडीगढ़ की 17 साल की छात्रा कनिष्का बिष्ट ने गंभीर निमोनिया और 13 दिन ICU में रहने के बावजूद 12वीं बोर्ड परीक्षा दी। 10 दिन तक बेहोश रहने के बाद भी उसने हार नहीं मानी और व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ परीक्षा केंद्र पहुंची। कनिष्का सेक्टर-26 स्थित खालसा स्कूल में पढ़ती हैं, जबकि मनीमाजरा में उनका सेंटर था। कनिष्का की हिम्मत और पढ़ाई के प्रति उसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन उसने साफ कह दिया- पापा, मेरा पेपर छूटना नहीं चाहिए। बता दें कि चंडीगढ़ में CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर (फिजिक्स का) 18 फरवरी को था, लेकिन नॉनमेडिकल वाले छात्रों का आज (20 फरवरी को) फिजिक्स का पेपर था। कनिष्का के पिता की बड़ी बातें… डॉक्टरों की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची अस्पताल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने मिलकर खास इंतजाम किए। डॉक्टरों की टीम उसके साथ परीक्षा केंद्र पहुंची, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके। परीक्षा कक्ष में भी अलग से व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *