रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पार करते समय एक ऑटो ने पारस साह (65) को टक्कर मार दी। घटना में पारस साह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आज सुबह 10 बजे हुआ है। मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उसका पिता सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पारस अपने घर लौट रहा था इस दौरान हादसा हुआ। किराने की दुकान चलाता था मृतक पारस साह किराने की दुकान चलाता था। दुकान की देखरेख उसके बेटे द्वारा की जाती थी। वो ज्यादातर समय घर पर ही बिताता था। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में शामिल ऑटो जब्त नौहट्टा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रोहतास जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। चालकों की लापरवाही इसका मुख्य कारण है।