ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस की घुड़सवार टीम ने कांस्य जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब पुलिस की घुड़सवार टीम ने 44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप व माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रेसेज (एलीमेंट्री) टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में आयोजित की गई, यहां पर देशभर की पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स की टीमों ने हिस्सा लिया। पंजाब पुलिस टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। टीम महज 0.02 प्रतिशत के बेहद मामूली अंतर से रजत पदक से चूक गई। पंजाब पुलिस इक्वेस्ट्रियन टीम में इंदरबीर सिंह आईपीएस डीआईजी एडमिन पीएपी जिनका घोड़ा राइजिंग स्टार, इंस्पेक्टर यंगबीर सिंह अपने घोड़े विक्टर, एएसआई जर्मनजीत सिंह ने घोड़े किंग और सीनियर कांस्टेबल विशाल कुमार ने घोड़े विराट के साथ यह पदक अपने नाम करते हुए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि पर पंजाब पुलिस के एडीजीपी पंजाब आर्मड पुलिस एमएफ फारुखी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *