औरंगाबाद में युवक ने की खुदकुशी की कोशिश:पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

औरंगाबाद में घरेलू विवाद में युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है। पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान संजय चंद्रवंशी(30) के तौर पर हुई है। घटना फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव की है। परिजनों के मुताबिक संजय का किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और इसी दौरान गुस्से में आकर सल्फास पाउडर खा लिया। शरीर में जहर का असर होते ही तबीयत बिगड़ने लगी। काफी देर बाद घरवालों को जहर खाने की जानकारी मिली। जिसके बाद सदर अस्पतास लाया गया। इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। संजय चंद्रवंशी प्रशासनिक वाहन का ड्राइवर है। सामान्य रूप से अपने कार्यों में व्यस्त रहता था। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में चिंता का माहौल है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *