औराई में नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार:100 रुपए के स्टांप पेपर पर किए शादी, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस

मुजफ्फरपुर के कटरा में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह 100 रुपए के स्टांप पेपर पर अपनी शादी का सबूत दे रही है। वीडियो में लड़की ने अंग्रेजी में अपनी पहचान बताई है। उसने कहा कि वह कटरा थाना क्षेत्र, मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उसने स्पष्ट किया कि वह 1 जुलाई की रात 8 बजे अपनी मर्जी से घर से गई है। लड़की ने प्रेमी के परिवार को निर्दोष बताया है। उसने चेतावनी दी कि अगर उसके सास-ससुर को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार उसके परिवार वाले होंगे। जांच में पता चला है कि दोनों एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। वहीं दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। वे मोबाइल फोन पर छिपकर बात करते थे। लड़की 1 जुलाई को शौच के बहाने घर से निकली और फरार हो गई। अनुसंधानकर्ता दारोगा विजय बहादुर राम के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र से लड़की की उम्र की पुष्टि की गई है। वह नाबालिग है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *