कंगना रनोट की बठिंडा कोर्ट में VC से पेशी:बुजुर्ग महिला ने दायर किया है मानहानि का मामला, अगली सुनवाई 7 अप्रैल को

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनोट के मानहानि मामले की अगली सुनवाई आज बठिंडा अदालत में हुई। कंगना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं। इस दौरान एक गवाह जसवीर सिंह का बयान दर्ज किया गया। मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है। वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि माता महिंदर कौर मानहानि मामले में उनकी ओर से दो गवाह पेश किए जाने थे। हालांकि, सुरजीत सिंह फूल नामक एक गवाह को सुबह किसी आवश्यक कार्य के लिए जाना पड़ा, जिसके कारण केवल जसवीर सिंह का बयान दर्ज हो सका। कंगना ने महिला के खिलाफ की थी टिप्पणी इस बीच, कंगना से जुड़े पासपोर्ट सीलिंग मामले में आज कोई सुनवाई नहीं हुई। यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। उस समय कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने का अनुरोध कर चुकी हैं कंगना बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी महिंदर कौर ने याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि “ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपये लेकर आती हैं”, जिससे उनकी मानहानि हुई। महिंदर कौर ने उसी दिन से मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कुछ समय पहले कंगना ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने का अनुरोध किया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। यह मामला पिछले कई सालों से विवादों में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *