जालंधर| हंसराज महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड रेडियो डे के अवसर पर एजुकेशनल विजिट आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने रेडियो के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह एक ऐसा टिकाऊ और सशक्त माध्यम है जो समाज को जोड़ता है और जानकारी को असरदार तरीके से फैलाता है। इस विजिट के दौरान प्रोग्रामिंग डायरेक्टर सीमा सोनी ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की और रेडियो प्रोग्रामिंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑडियंस एंगेजमेंट और डिजिटल युग में रेडियो के बदलते डायनामिक्स के बारे में जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने दिलचस्प इंटरेक्टिव सेशन भी किया जिसमें उन्होंने रेडियो जॉकी की भूमिका, प्रेजेंटेशन स्किल्स और रेडियो ब्रॉडकास्टिंग में क्रिएटिविटी और स्पॉन्टेनिटी के महत्व पर चर्चा की। प्रोफेशनल रेडियो ऑपरेशन्स का सीधा अनुभव हुआ और करियर के मौके तलाशने के लिए मोटिवेट किया गया। इस मौके पर ज्योति सहगल भी मौजूद थीं।