बुद्धा कॉलोनी में हाउस कीपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी की टेली कॉलर के साथ दुष्कर्म हुआ। वह नाबालिग है। इस मामले में कंपनी चलाने वाले वीरेंद्र कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने बाइपास स्थित किराया के घर से मधुबनी निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इधर, नाबालिग का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। अत्यधिक खून गिरने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जांच में यह बात आई कि किशोरी को बेहतर नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने का झांसा देकर वीरेंद्र होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बुद्धा कॉलोनी के प्रभारी थानेदार मुन्ना कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का इलाज चल रहा है। कंकड़बाग की रहने वाली किशोरी एक महीने से वीरेंद्र के यहां नौकरी कर रही थी। इस दौरान वीरेंद्र ने उससे नजदीकी बढ़ा ली। शुक्रवार को करीब 11 बजे वीरेंद्र उसे बुद्धा कॉलोनी स्थित एक होटल में ले गया। वहां किशोरी को अपनी प|ी बताया और फर्जी आधार कार्ड दिया। शाम करीब छह बजे किशोरी और वीरेंद्र वहां से निकले।