कजिन भाई ने चाहत में युवती का रिश्ता तुड़वाना चाहा:पानीपत में बहन की फर्जी इंस्टा ID बनाई, ससुरालवालों को फोटो-वीडियो भेजी

हरियाणा के पानीपत में रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने युवती को बदनाम करने की कोशिश की। वह युवती को पसंद करता था। जब युवती का रिश्ता तय हो गया, तो उसने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली और उस पर युवती के फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं, युवक ने रिश्ता तुड़वाने के लिए युवती के ससुराल वालों को भी ये फोटो भेज दिए। जब युवती के परिवार वालों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद किला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए शिकायत में क्या… बेटी को समझाकर बात बंद कराई पठान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कांधला का रहने वाला शुभम उनका दूर का रिश्तेदार लगता है। रिश्तेदारों के घर आने-जाने के दौरान शुभम की जान-पहचान उसकी बेटी से हो गई। जब परिवार को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बेटी को समझाया कि शुभम रिश्ते में उसका भाई लगता है और यह सामाजिक रूप से गलत है। रिश्ता हुआ तो बदनाम करने की साजिश की व्यक्ति ने आगे बताया कि परिवार की बात बनाकर बेटी ने शुभम से पूरी तरह से दूरी बना ली और उसके फोन कॉल उठाने भी बंद कर दिए। करीब चार महीने पहले बेटी का रिश्ता तय कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी शुभम को मिली, तो वह बौखला गया और बेटी को बदनाम करने की साजिश रचने लगा। ससुरालवालों को फोटो-वीडियो भेजे व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शुभम ने इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई। उसने बेटी के फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। हद तो तब हो गई, जब शुभम ने बेटी के फोटो और वीडियो उसके ससुरालवालों को भी भेज दिए, ताकि उसका रिश्ता टूट जाए। बेटी को जान से मारने की धमकी दी पिता ने कहा कि शुभम लगातार बेटी को परेशान कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस प्रताड़ना के कारण बेटी गहरे तनाव में है और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। परिवार को डर है कि आरोपी कोई अप्रिय घटना न कर दे। IT एक्ट में मामला दर्ज किला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर शुभम के खिलाफ IT एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *