कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट पदों की परीक्षा संपन्न:एक अभ्यर्थी एक मिनट की देरी से रह गया वंचित, 6264 अभ्यर्थी शामिल

सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पियर्सन-जनरल व ऑर्डिनरी) पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में लगभग 6264 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हालांकि, एक अभ्यर्थी को मात्र एक मिनट की देरी के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी। जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों को बैग, मोबाइल फोन, पर्स, किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं थी। एक मिनट की देरी ने की परीक्षा से वंचित दूसरी पाली के दौरान स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर बलिया जिले से आए पंकज कुमार यादव केवल एक मिनट देर से पहुंचे, जिसके कारण उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। पंकज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा काफी विलंब से आयोजित हो रही थी। अधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से यह आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी कि कुल कितने परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और कितने अनुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *