कटिहार में NDA के 4 उम्मीदवारों ने किया नामांकन:2 महिला, 2 पुरुष प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 3000 समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को कटिहार में एनडीए के चार उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें भाजपा के तीन और जदयू का एक प्रत्याशी शामिल है। इस दौरान हजारों समर्थकों के जुटने से शहर में भीषण जाम लग गया। भाजपा की ओर से कटिहार विधानसभा क्षेत्र से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह और कोढ़ा से कविता पासवान ने नामांकन किया। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार विजय सिंह ने बरारी विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा भरा। नामांकन के बाद मिरचाईबारी स्थित आईटीआई के सामने भवन प्रमंडल मैदान में एक संयुक्त आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, कटिहार के प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। निशा सिंह ने दूसरी बार किया नामांकन प्राणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह (46) ने दूसरी बार नामांकन दाखिल किया है। वह पूर्व विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय विनोद सिंह की पत्नी हैं। विनोद सिंह लगातार तीन बार इस सीट से विधायक रहे थे। पति के निधन के बाद 2020 में उन्हें पहली बार टिकट मिला था, जिसका उन्हें सहानुभूति के रूप में भरपूर लाभ मिला। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य कर लोकप्रियता हासिल की, जिसके चलते पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। निशा सिंह स्नातक हैं और कोइरी (कुशवाहा) समुदाय से आती हैं। दैनिक भास्कर से बात करते हुए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार निशा सिंह ने बताया कि प्राणपुर विधानसभा के चौमुखी विकास में पहले भी निरंतर कार्य करते आए हैं। जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिला है। यहीं वजह है कि पार्टी ने हम पर फिर से भरोसा जताया है। हम पूरी तरह विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र के विकास में जो भी कार्य बचा है उसे शत प्रतिशत धरातल पर लाएंगे। 3000 समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी निशा सिंह के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने रैली में शामिल लगभग 3000 समर्थक एवं कार्यकर्ताओं के लिए चंद्रकला गार्डन में भोजन की तैयारी की गई है।चावल, दाल, mix veg सब्जी, भुजिया, पापड़, सलाद, दही चीनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *