कटिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में इफ्तार पार्टी का आयोजन:हजारों लोग हुए शामिल, अशफाक करीम ने बताए रोजे के फायदे

अल करीम यूनिवर्सिटी (कटिहार मेडिकल) ने रमजान के महीने में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें सभी धर्मों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। पूर्व राज्यसभा सांसद और अल करीम यूनिवर्सिटी के संरक्षक अशफाक करीम ने इस अवसर पर बताया कि रोजा धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारणों से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोजा रखने से आत्मशुद्धि के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। मौके पर मेयर उषा देवी अग्रवाल डिप्टी मेयर मंजूर खान जदयू नेता सूरज राय, सुनील सिंह, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, निरंजन पोद्दार ,आशीष बलिदानी, राजद नेता समरेंद्र कुणाल सहित बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए. करीम ने स्पष्ट किया कि रोजा शरीर की आंतरिक सफाई करता है और कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। इफ्तार पार्टी के दौरान अशफाक करीम ने सीमांचल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की जा रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अल करीम यूनिवर्सिटी इन दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *