कटिहार सदर अस्पताल से 2 कॉल गर्ल अरेस्ट:हॉस्पिटल की स्टाफ करती थी कस्टमर्स से डील; ग्राहक से लेती थी 400-500 रुपए

कटिहार सदर अस्पताल से पुलिस ने 2 कॉल गर्ल को पकड़ा है। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने 2 संदिग्ध महिला को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि ‘अस्पताल में काम करने वाली एक महिला ने बुलाया था। यहां से मुझे कोई लड़का लेकर अपने साथ जाने वाला था।’ पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वे 3 महीने से शहर के रिहायशी इलाकों में काम कर रही थी। अस्पताल के साथ-साथ नेशनल हाईवे और रिहायशी इलाकों में भी धंधा करती हैं। अस्पताल प्रशासन ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस की टीम दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। दोनों महिलाएं जिले के सालमारी और बारसोई क्षेत्र की रहने वाली है। मोबाइल लोकेशन भेजकर बताया जाता आज कहां जाना है गिरफ्तार महिला सुनीता देवी (32) (बदला हुआ नाम) ने बताया, ‘हम पंजाब में मजदूरी करते थे। 3 महीने पहले ही मां के पास कटिहार आई थी। रेलवे स्टेशन पर हमारी मुलाकात दूसरी महिला से हुई। उसने अपने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसको हम स्वीकार कर लिए। इसके लिए वो उसे 300 रुपए प्रतिदिन देती है और खाना भी खिलाती है।’ महिला का कहना है कि ‘मोबाइल पर लोकेशन बताया जाता था, फिर वो वहां पहुंचती थी।’ एक रात में 2000 की होती है कमाई दूसरी महिला सोनी (28) (बदला हुआ नाम) ने बताया, ‘हम दोनों साथ में काम करते हैं। परिवार वालों ने मुझे घर से निकाल दिया है, जिसके बाद अपना खर्च निकालने के लिए यह धंधा करने लगी।’ प्रत्येक ग्राहक से 400-500 रुपए मिलता है। एक रात में 1500 से 2000 की कमाई करती है। अस्पताल में दोनों का कुछ लोगों से कॉन्टैक्ट है।’ इंचार्ज ने बताया- एक महीने से थी जानकारी सदर अस्पताल के इंचार्ज नवीन कुमार सिंह ने बताया, ‘करीब एक महीने से इस बात की जानकारी थी। सूचना मिल रही थी कि सदर अस्पताल में बाहर से आकर महिलाएं धंधा कर रही है।’ ‘लड़कों को कॉन्टैक्ट के लिए यहीं बुलाया जाता था। इसके बाद कुछ कस्टमर से यहीं पर संबंध बनाए जाते थे। कुछ लोगों के साथ महिलाएं बाहर जाती थी, लेकिन पकड़ में नहीं आ रही थी।’ ‘मंगलवार की रात सूचना मिमी। फिर महिला गार्ड की मदद से दो महिलाओं को पकड़ा गया।’ नगर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया, ‘दोनों महिला को थाने लेकर आया गए है। पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसमें और कौन लोग शामिल है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी’ ————————————— ये भी पढ़ें पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालक गिरफ्तार:महिला समेत 12 को पुलिस ने हिरासत में लिया, नाबालिग की शिकायत पर 2 होटलों में रेड पटना के दो होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने महिला सहित 12 को हिरासत में लिया है। जक्कनपुर और महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया की तरफ होटल गणपति और मंगलम में छापेमारी की। पुलिस ने मंगलम होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *