कनाडा में गैंगस्टरों के टारगेट पर पंजाबी कारोबारी:सरे पुलिस ने एडवाइजरी जारी की; टास्क फोर्स बनाई, ₹2 करोड़ के इनाम का ऐलान

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सरे शहर में जबरन वसूली के मामले बढ़ने के बाद वहां रह रहे पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में सरे पुलिस ने पंजाबी में एक एडवाइजरी जारी की है। कनाडा की BC पुलिस का कहना है कि हाल के महीनों में सरे समेत पूरे कनाडा में रंगदारी के मामलों का ट्रेंड देखा गया है। पीड़ितों को लेटर, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। कनाडा की जांच एजेंसियां इन दिनों रंगदारी के मामलों की जांच में जुटी हैं। कनाडा पुलिस ने अब अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो और टेक्स्ट के जरिए पंजाबी में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास रंगदारी मांगने वालों की जानकारी है तो वे पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए बाकायदा 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। पुलिस ने ये जानकारियां शेयर कीं… पुलिस ने एडवाजरी में क्या कहा, जानिए… गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मांग
कनाडा में रंगदारी, फायरिंग व हिंसा के बढ़ते मामलों में भारतीय गैंगस्टरों व अलगाववादियों के नाम भी आ रहे हैं। कनाडा में विपक्षी दलों ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक उठाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *