कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के बेटे ने पिता की मौत को लेकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। बेटे ने आरोप लगाया कि पिता के दोस्त रहे पन्नू ने मौत को फंड इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया। बालराज सिंह निज्जर की नाराजगी वाले एक क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 4 अप्रैल शाम को शेयर किया गया है। इसमें बेटा कह रहा कि पन्नू जैसे लोगों ने उसके पिता की मौत को भी इस्तेमाल किया। इस हत्याकांड के जरिए फंड इरेज किया और किसी की मौत से भी अपना फायदा उठाया।
10 सेकंड की इस क्लिप में में बालराज नीली पगड़ी पहने नजर आते हैं। यह क्लिप सरपंच मीका और सूत्रधार नामक एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। अपनी स्टेटमेंट में बालराज ने खुलकर पन्नू जैसे लोगों पर खुलकर आरोप लगाया है। बता दें कि 3 साल पहले 18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकी निज्जर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 3 साल पहले हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
18 जून 2023 को कनाडा (सरे, ब्रिटिश कोलंबिया) में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर को गाड़ी में गोली मार दी गई थी। वे कनाडा के सिख कम्युनिटी लीडर थे और खालिस्तान आंदोलन के समर्थक थे। भारत सरकार उन्हें आतंकवादी घोषित कर चुकी थी। कनाडा ने मौत के लिए इंडियन एजेंसियों को ठहराया था जिम्मेदार
PM जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा था कि हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है। इससे भारत-कनाडा के राजनयिक संबंध खराब हो गए। भारत ने ट्रूडे के आरोपों का खंडन किया था और इसके सबूत सरकार को देने के लिए कहा था लेकिन कनाडा सरकार आज तक कोई सबूत नहीं दे पाई है।
बेटे ने कहा-कनाडा पुलिस से बुलेटप्रूफ जैकेट मांगी थी
बालराज ने पिता की मौत के बाद पहला बयान सितंबर 2023 को दिया था। हरदीप के बेटे बालराज ने कनाडियन मीडिया को इंटरव्यू देकर बताया था कि उनके पिता कनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस से फरवरी 2023 से हफ्ते में 1-2 बार मिलते थे। मौत से 1-2 दिन पहले भी मीटिंग हुई थी और मौत के 2 दिन बाद भी शेड्यूल था। पिता को धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट की मांगा की थी। बेटे का आरोप-दोस्त की मौत में भी फायदा ढूंढ रहा पन्नू
वायरल क्लिप में बलराज ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू पिता हरदीप के करीबी थे। अब ये लोग पिता की मौत का पर्सनल फायदा उठा रहे हैं। आतंकी पन्नू खालिस्तान रेफरेंडम, फंडरेजिंग और भारत विरोधी अभियान चलाता है। बलराज ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग किसी की भी मौत को राजनीतिक, फाइनेंशियल गेन के लिए इस्तेमाल करते हैं, भले ही वे दोस्त क्यों न हो।