लॉरेंस गैंग ने अब कनाडा में चोरी का धंधा शुरू कर दिया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने वॉन (ऑन्टारियो) से एक कार बरामद की है। इसके शीशे पर पंजाब पुलिस का स्टीकर, बिश्नोई लिखा है। कार की नंबर प्लेट पर आई बिश्नोई लिखा है। पुलिस का कहना है कि जिस फैक्ट्री के बाहर से कार को बरामद किया गया है वो चोरी हुए ट्रेलरों के खरीदने का गढ़ है।
पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। शक है कि लॉरेंस गैंग चोरी हुए ट्रेलरों और उनके अंदर लदे सामान को खरीदने का धंधा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कनाडा ने सामान से लदे ट्रेलरों के चोरी होने की घटनाएं बड़ गई हैं। वॉन एरिया की इस फैक्ट्री में पूरे ट्रेलर को खरीदकर खुद ही देर में खुर्द-बुर्द कर दिया जाता है।
कनाडा पुलिस का कहना है कि गैंग अब सिर्फ क्रिमिनल गैंग नहीं रही है, बल्कि आतंकवादी संगठन बन चुकी है। कनाडा में गैंग अब चोरी, वसूली भी कर रही है। वॉन फैक्ट्री वाली घटना इसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ऐसे सभी मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऐसी संदिग्ध गाड़ियों की तुरंत रिपोर्ट करें। पुलिस ने कहा कि अभी बिश्नोई लिखी कार की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद डिटेल प्रैस रिलीज जारी की जाएगी। काले रंग की सिडान पर 2 जगह लिखा बिश्नोई
कनाडा के वायरटेप मीडिया की रिपोर्ट और वीडियो के अनुसार, वॉन में एक फैक्ट्री के बाहर ब्लैक सेडान स्पोर्ट्स कार खड़ी मिली। इसकी नंबर प्लेट पर आई बिश्नोई और गैंग के स्टिकर्स थे। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि यह फैक्ट्री चोरी हुए ट्रेलरों और माल का हब है। यहां रोजाना पैक ट्रेलर चोरी होते हैं। इसी फैक्ट्री में इनको खुर्द-बुर्द किया जाता है।
पुलिस बोली-ब्रैम्पटन, वॉन, पील रीजन में गैंग का प्रभाव पुलिस ने कहा कि यह घटना बिश्नोई गैंग के खिलाफ कनाडा में बढ़ती सख्ती का सबूत है। गैंग ऑन्टारियो खासकर ब्रैम्पटन, वॉन, पील रीजन और ब्रिटिश कोलंबिया में ट्रेलर, कार्गो चोरी, जबरन वसूली और टारगेटेड शूटिंग के कई मामलों से जुड़ी है। RCM पुलिस और लोकल पील पुलिस ने ऐसे क्राइम को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है। वे इसे ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम मानते हैं जो कनाडा की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। गैंग स्टीकर लगाकर पुलिस को कर रही चैलेंज
कनाडा की पील पुलिस का मानना है कि गैंग के सदस्य कनाडा में खुलेआम गाड़ियों के शीशों और नंबर प्लेट पर स्टीकर लगाकर घूम रहे हैं। गैंग की बढ़ती हिम्मत पुलिस को चैलेंज है। पुलिस इनके खिलाफ अब और सख्ती से काम कर रही है।