कपूरथला में चाइना डोर न दिलाने पर सुसाइड:भाई के बर्थडे के जश्न के बीच अड़ा बच्चा, परिवार के मना करने पर फंदा लगाया

पंजाब के कपूरथला में 11 साल के बच्चे ने सुसाइड कर लिया। वह पतंग उड़ाने के लिए बाजार से बैन ‘चाइना डोर’ लाने की मांग कर रहा था। लेकिन जब परिजनों ने मना कर दिया, तो कमरे में लगी पर्दे की पाइप से फंदा लगाकर लटक गया। घर में बडे़ भाई के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था, जिसमें परिजन व्यस्त थे। जिसके चलते उन्होंने बच्चे को शांत करने के लिए समझा-बुझाकर पढ़ाई करने के लिए कमरे में भेज दिया ताकि वह अपनी जिद छोड़ दे। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पांशटा पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला पुलिस बोली- गुस्से में आकर सुसाइड किया घटना की सूचना मिलते ही पांशटा पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मांग पूरी न होने पर गुस्से में उठाया गया आत्मघाती कदम प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *