कपूरथला में देवर पर भाभी का रेप करने का आरोप:दो साल बाद FIR, पति दुबई में रहता; दो बच्ची की मां

कपूरथला में देवर पर भाभी का रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने 2023 में पुलिस को शिकायत दी थी। दो साल की जांच के बाद पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना थाना सुल्तानपुर लोधी की है। पीड़िता हरविंदर कौर ने बताया कि उनकी शादी 27 जनवरी 1999 को दलविंदर सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 21 साल और बेटी की उम्र 19 साल है। शादी के बाद उनके पति दुबई चले गए। वे समय-समय पर भारत आते-जाते रहते हैं। हरविंदर कौर ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष से घरेलू कारणों के चलते अनबन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके देवर सवरण सिंह ने उनका यौन शोषण किया। थाना प्रभारी सोनामदीप कौर ने बताया कि शिकायत की जांच की गई। सबूतों और तथ्यों के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *