कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर के पास आज सुबह भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर के पास गली में लगाए गए एक गेट को गिरा दिया। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दे कि एसएसपी गौरव तूरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था। विधायक सुखपाल खैरा भी इस दौरान अपने घर पर मौजूद थे। सुखपाल खैरा के समर्थकों और अन्य स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विधायक ने की समर्थकों से अपील वहीं कार्रवाई करते से पहले विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि दोस्तों, मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूँ कि सोमवार को सुबह 7 बजे मेरे घर रामगढ़ पहुंचे, क्योंकि AAP सरकार बिना कोई नोटिस दिए पूरी तरह से गलत वजहों से मेरे घर का कुछ हिस्सा गिराने की कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आप इस गैर-कानूनी काम का विरोध करने में मेरा साथ दें