कपूरथला में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली:खाली प्लॉट में अवैध पिस्तौल से फायर किया, पत्नी से हुआ था झगड़ा

कपूरथला में एक युवक ने खुद को मारी मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सुखचैन सिंह (48) उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है। वह इंद्र विहार कॉलोनी औजला रोड का रहने वाला था। सुखचैन सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी कई दिनों से करतारपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले सुखचैन ने ससुराल जाकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। जालंधर में गुस्से में आकर उसने सास और पत्नी पर गोली चला दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर घूम रहा था। आज दोपहर उसने अपने घर के पास खाली प्लॉट में अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। मृतक के दो बच्चे हैं। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि सुखचैन पारिवारिक विवाद के कारण डिप्रेशन में था। पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा और सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *