करनाल जिले में एक व्यक्ति के पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति सुबह से ही अपने घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी, उसकी बाइक नहर किनारे मिली, तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और गोतोखोरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और बॉडी को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है। सुबह 5 बजे सैर के लिए घर से निकले थे मृतक की पहचान 50 वर्षीय बीर सिंह के रूप में हुई है। वे करनाल के रहने वाले थे। वे रोजाना की तरह सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे। वे करीब सुबह 5 बजे घर से गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चल पाया। नहर किनारे खड़ी मिली बाइक परिजन बीर सिंह की तलाश करते हुए कैथल रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। वहां उनकी स्प्लेंडर बाइक नहर के किनारे खड़ी हुई मिली। बाइक देखकर परिजनों को शक हुआ कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर कर्ण को भी बुलाया गया। इसके बाद नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। गोताखोरों ने नहर में काफी देर तक तलाश की, करीब आधे घंटे बाद शव को बाहर निकाल लिया गया है। परिजनों ने बताया कि बीर सिंह के दो बच्चे हैं। इनमें से एक बेटा कनाडा में रहता है, जबकि बेटी करनाल में ही रहती है। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। हर एंगल से की जा रही जांच- पुलिस मौके पर मौजूद पुलिस का कहना है कि बीर सिंह ने नहर में छलांग लगाई है। शव को बाहर निकाल लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और व्यक्ति की तलाश जारी है।