करनाल में एक्सीडेंट में 3 बच्चों के पिता की मौत:गाड़ी ने मारी साइकिल को टक्कर, काम खत्म कर लौट रहा था घर

करनाल के सेक्टर-6 फ्लाईओवर के पास शनिवार की रात एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। वह अशोक नगर करनाल का रहने वाला था और पेंट का काम करता था। शनिवार की रात वह बसंत विहार में काम खत्म करने के बाद अपनी साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-6 फ्लाईओवर के नीचे किसी अज्ञात फोर व्हीलर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। भाभी विनिता ने बताई पूरी घटना मृतक की भाभी विनिता ने बताया कि प्रमोद रोजाना की तरह काम खत्म कर घर आ रहा था। अचानक पीछे से आई एक गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया परिजनों ने बताया कि प्रमोद के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस भेज दिया था। आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *