करनाल जिले के नीलोखेड़ी में रेलवे लाइन पर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह के समय रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान नीलोखेड़ी निवासी 30 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि विपिन सुबह सैर के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर झेलम एक्सप्रेस के सामने गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने के बाद उसका सिर और धड़ अलग-अलग ट्रैक पर पड़े मिले। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। आसपास के लोगों ने की शिनाख्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों ने ही युवक की पहचान विपिन के रूप में की। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भिजवाया। डिप्रेशन में उठाया कदम जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नीलोखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर युवक का सिर और धड़ अलग-अलग मिले। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।