करनाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छोटे बेटे ने पिता को लटका देखा; घरेलु कलह में उठाया कदम

करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांव कालरों में एक युवक ने फंदा लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण घरेलू कलह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांव कालरों निवासी 30 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित तीन बच्चों का पिता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक ने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। मृतक के छोटे बेटे ने देखा परिजनों के मुताबिक, छोटे बेटे ने सबसे पहले अपने पिता को फंदे पर लटका हुआ देखा। उसने शोर मचाया तो पूरे घर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के करनाल में मोर्च्युरी हाउस भेजा। आज होगा शव का पोस्टमार्टम पुलिस के अनुसार वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना इंचार्ज गौरव पुनिया ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *