करनाल में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में कपड़े बदलने गई थी; परिजनों ने युवक पर जताया शक

करनाल जिला के तरावड़ी में एक युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। युवती ने अपने घर में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय सामने आई, जब वह नौकरी से लौटने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदलने गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कंपनी में नौकरी करती थी मृतका की पहचान 27 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ज्योति एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसके चाचा जितेंद्र ने कहा कि वह किसी तरह की परेशानी में नहीं लगती थी और उसने कभी घर वालों को कोई समस्या नहीं बताई। कमरे में कपड़े बदलने गई, नहीं निकली बाहर परिजनों के अनुसार युवती रोजाना की तरह नौकरी से घर लौटी थी। मंगलवार की रात उसने घर आकर परिजनों से नॉर्मल बातचीत की और इसके बाद अपने कमरे में कपड़े बदलने चली गई। कुछ समय बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा, तो युवती पंखे से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के हालात और कमरे की स्थिति का भी निरीक्षण किया। परिजनों ने एक युवक पर जताया शक थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने एक युवक पर शक जताया है, जो उसे परेशान करता था। उन्होंने कहा कि इस पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। वहीं जांच अधिकारी अनुप ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *