करनाल सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर की मौत:इंद्री से वापस लौट रहा था; समौरा-रंभा रोड पर बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो

करनाल जिले में समौरा-रंभा रोड पर स्कॉर्पियों पलटने से कार मालिक की मौत हो गई। वह ट्रांसपोर्टर का काम करता था और इंद्री से करनाल वापस लौट रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 25 साल का था ट्रांसपोर्टर मृतक की पहचान 25 वर्षीय ऋतिक शर्मा के रूप में हुई है, वह करनाल की राजीव कालोनी का रहने वाला था और ट्रांसपोर्ट का काम करता था। वह स्कॉर्पियों में सवार होकर इंद्री से अपने घर करनाल की तरफ आ रहे थे। समौरा-रंभा रोड पर अचानक ही कार का बैलेंस बिगड़ गया और स्कॉर्पियों कई पलटते खाती हुई साइड में जाकर पलट गई। लोगों ने कार से बाहर निकाला हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और ऋतिक को कार से निकाला, लेकिन ऋतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया। परिजन बोले- साढ़े 10 बजे हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि हादसा करीब साढ़े 10 बजे हुआ, लेकिन हमें रात को करीब साढ़े 12 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। ऋतिक को अस्पताल लेकर आ चुके थे, लेकिन डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया था। गाड़ी पलट गई थी, लेकिन गाड़ी को किसी ने टक्कर मारी थी या डिस्बैलेंस हुई थी, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो रही है। मृतक के परिवार में माता और छोटा भाई है। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने रात को ही शव करनाल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में ऋतिक शर्मा की मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *