करनाल सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बाइक का बिगड़ा संतुलन, इलाज के दौरान तोड़ा दम; दोनों बेटे कनाडा में

करनाल जिला के नीलोखेड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए एक बाइक राइडर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के दो बेटे बताए जा रहे है, जो अभी कनाडा में है। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 30 मार्च की शाम को हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बैडसाल के 53 वर्षीय रामपाल 30 मार्च की शाम को किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में करता था काम रामपाल सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत था। वह दो बेटों का पिता था और दोनों बेटे कनाडा में रहते हैं। हादसे के बाद से ही परिवार में चिंता का माहौल था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी गंभीरता जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि हादसे के समय रामपाल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। गिरने के दौरान उसके मुंह पर गंभीर चोट लगी। उनका कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कर लिया है। पुलिस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *