करनाल NRI के मकान पर फायरिंग केस में खुलासा:53 हजार डॉलर का लेन-देन, अमेरिका में रहने वाले साले के नहीं लौटाने पर वारदात

करनाल जिले के फुसगढ़ गांव में एनआरआइ के घर पर हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हमला 53 हजार अमेरिकी डॉलर के लेनदेन को लेकर किया गया। मामले में एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी करेगी और रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रात में की गई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार 3 फरवरी की रात फुसगढ़ गांव में यह वारदात हुई। उस समय घर की पहली मंजिल पर एनआरआइ बलकार की मां और उसकी पत्नी सो रही थी। मकान के नीचे किराए पर एक ब्यूटी पार्लर चल रहा है। रात के अंधेरे में आए बदमाशों ने मकान और ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन से चार गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और वारदात के बाद से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। अमेरिका में शुरू हुआ विवाद जांच में सामने आया कि बलकार लाठर अमेरिका में रहता है और उसका साला संदीप भी वहीं रह रहा है। संदीप को सौंटा, जिला अंबाला निवासी गुरदास के करीब 53 हजार अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 47.99 लाख रुपये देने थे। गुरदास भी अमेरिका में ही रहता है। रुपयों को लेकर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई और पंचायतें भी बुलाई गई, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया। मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद रकम नहीं मिली। फायरिंग से पहले की थी रेकी पुलिस के मुताबिक रुपयों का लेनदेन न सुलझने पर गुरदास के भाई गुरशेर ने बदले की नीयत से यह कदम उठाया। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 3 फरवरी की रात बलकार के फुसगढ़ स्थित घर पर फायरिंग की। वारदात से पहले गुरशेर ने इलाके की रेकी की थी और फिर योजना के तहत हमला किया गया। 14 फरवरी को गिरफ्तारी, बाइक बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआइए-वन प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी गुरशेर सिंह को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी जसबीर सिंह को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के बाद होगी कोर्ट में पेशी पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आज आरोपी जसबीर सिंह को भी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह की जानकारी छूट न जाए और वारदात में शामिल हर तथ्य सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *