करवा चौथ आज:जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय

आज (10 अक्टूबर) करवा चौथ है। दिनभर बिना पानी पिए सुहागिनें व्रत रखेंगी। शाम को चौथ माता की पूजा और कथा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनें व्रत पूरा करेंगी। चौथ माता की पूजा शाम को प्रदोषकाल यानी सूर्यास्त के वक्त होगी। शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देशभर में चंद्रमा दिख जाएगा। जो कि पूर्व-उत्तर दिशा के बीच नजर आएगा। पंडितों का कहना है कि मौसम की गड़बड़ी के चलते अगर चंद्रमा न दिखे तो चंद्र उदय के समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा कर सकते हैं। शाम 7 से रात 9 बजे तक पूरे देश में दिख जाएगा चंद्रमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *