चंडीगढ़ | एपीजे एजुकेशन अपनी वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘क्रिएटिव कैस्केड्स 2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन की शोभा सिंह आर्ट गैलरी में 18 से 21 फरवरी तक लगेगी। एपीजे सत्या आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में जालंधर, सोहना, गुरुग्राम, नई दिल्ली के प्रोफेसर्स, रिसर्चर्स और स्टूडेंट्स की पेंटिंग्स, ड्रॉइंग, स्कल्प्चर्स, टेराकोटा, मिक्स मीडिया व फोटोग्राफी प्रदर्शित की जाएंगी। 18 फरवरी शाम 5:30 बजे पंजाब आर्ट काउंसिल के अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह सावी उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी रोज़ सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।